दंतेवाड़ा-बारसूर-किरंदुल में BJP की महिला कैंडिडेट्स:पायल गुप्ता को दोबारा मौका, गीदम नपं में रजनीश पर दांव, कांग्रेस से रविश हो सकते हैं प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिले में 3 नगर पालिका और 2 नगर पंचायत है। जिसमें भाजपा ने 3 पर महिला कैंडिडेट्स को चुनावी अखाड़े में उतारा है। इसमें दंतेवाड़ा से पायल गुप्ता को दोबारा मौका दिया गया है। वे वर्तमान में भी अध्यक्ष हैं। जबकि सबसे चर्चित गीदम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने युवा नेता रजनीश सुराना पर दांव खेला है। यहां से करीब 10 लोगों ने दावेदारी की थी। वहीं रजनीश पहली बार BJP के टिकट से चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं। इससे पहले वे गीदम व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इधर, टिकटों का ऐलान होने के बाद BJP प्रत्यशियों के समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। रविश का टिकट लगभग तय भाजपा के टिकटों का ऐलान होने के बाद अब कांग्रेस की सूची का इंतजार है। गीदम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से रविश सुराना का नाम लगभग तय माना जा रहा है। फिलहाल कांग्रेस का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है। रविश की पत्नी साक्षी रविश सुराना (कांग्रेस) गीदम नगर पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। कांग्रेस से राकेश डागा ने भी दावेदारी की है। जानिए BJP में कहां से किसे मिला टिकट 1. नगर पालिका 2. नगर पंचायत

Jan 26, 2025 - 18:47
 0  7

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations