बिलासपुर में गर्मी की दस्तक, चूभने लगी धूप:दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक, रात में 20 डिग्री पहुंचा पारा

बिलासपुर में वसंत ऋतु के आने से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। फरवरी के पहले दिन तापमान जहां 36 डिग्री रिकार्ड किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34. 6 डिग्री रहा। दिन के साथ ही अब रात का टेम्प्रेचर भी सामान्य से अधिक हो गया है। रविवार को दोपहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जिसके चलते दोपहर में धूप चुभने लगी और गर्मी का अहसास होने लगा। धूप निकलते ही तापमान में वृद्धि होने लगी। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा। सुबह 10 बजे हल्की गर्मी महसूस हुई। धूप तेज होने के कारण दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस हुई। दोपहर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया था। यानी 24 घंटे में इसमें करीब डेढ़ डिग्री कमी आई, बावजूद इसके गर्मी एक दिन पहले जितनी ही महसूस हुई। दोपहर बाद पारा लुढ़कने लगा। शाम का मौसम अच्छा रहा और रात में न्यूनतम तापमान 19.4​ डिग्री दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा। जनवरी में ही गर्मी का अहसास जिले में शहर से लेकर गांव तक मौसम में बदलाव दिख रहा है। जनवरी में ही दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज होने लगा था। 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, वहीं रात का तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ था। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा लेकिन रात का तापमान बढ़कर 19.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 4.5 ​डिग्री अधिक था। पहले ही दिन टूटा तीन साल का रिकॉर्ड फरवरी के पहले ही दिन शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 7 ​डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ था। इससे पहले तीन साल में फरवरी में इतना पारा दर्ज नहीं हुआ है। 2022 में यह 33.6 डिग्री तक पहुंचा था जबकि 2023 में 35.7 डिग्री के ऊपर अधिकतम तापमान नहीं गया था। पिछले साल यानी 2024 में फरवरी में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री पहुंचा था। दिन बड़ा होने के कारण बढ़ेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 3 फरवरी को और उसके बाद 8 फरवरी को प्रभावित करेगा। इससे हवा की दिशा में परिवर्तन बना रहेगा। हालांकि, इसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन, आने वाले समय में दिन की लंबाई बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार हल्की वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना है। 3 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Feb 3, 2025 - 11:36
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations