Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के पहले बड़ा सड़क हादसा, 2 ट्रकों में हुई भिड़ंत, सड़क पर फैला पेंट

Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर पहुंची हुई है। इससे पहले तय रूट में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की भिड़ंत में सड़क पर पेंट फैल गया..

Mar 24, 2025 - 13:12
 0  12
Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के पहले बड़ा सड़क हादसा, 2 ट्रकों में हुई भिड़ंत, सड़क पर फैला पेंट

Accident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर रायपुर पहुंची हुई है। वे यहां विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इससे पहले ही राष्ट्रपति के तय रूट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने सामने हुई भिड़ंत में सड़क पर पूरा पेंट फैल गया। जिससे सड़क पर फिसलने का खतरा बढ़ गया।

Accident: सुबह सुबह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे रेत से भरे डंपर और पेंट से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई है। जोरदार टक्कर के बाद पेंट से भरा ट्रक पलट गया। जिससे सड़क में फिसलन का खतरा बढ़ गया था। मंदिर हसौद थाना इलाके की पुलिस ने मौके पर स्थिति को काबू में किया। यातायात पुलिस ने रिंगरोड नंबर 3 का एक साइड आम ट्रैफिक के लिए बंद कर तय रूट का सुरक्षित किया। हादसे में डंपर के ड्राइवर और खल्लासी को चोटें आई है।

यह भी पढ़ें: President Draupadi Murmu: आज रायपुर आएंगी राष्ट्रपति, विधायकों को करेंगी संबोधित

President Draupadi Murmu in raipur
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से विधानसभा के लिए रवाना हो चुकी हैं। राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने नृत्य किया। तय कार्यक्रम के अनुसार सीधे सुबह 11.05 मिनट पर विधानसभा पहुंचेंगी। जहां करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वह 12.15 बजे माना एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। उनके दौरे को लेकर रविवार को पुलिस ने रिहर्सल भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow