रायपुर: महिलाओं से चक्की खोलवाने के नाम पर 70 लाख की ठगी, दो महिला ठग गिरफ्तार
रायपुर की राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की 2 लेडी ठग ने शिकार बनाया। उन्होंने गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का झांसा दिया और पैसे ऐंठे।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 151 महिलाओं से करीब 70 लाख रुपए की ठगी हुई है। रायपुर की राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की 2 लेडी ठग ने शिकार बनाया। उन्होंने गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का झांसा दिया और पैसे ऐंठे।
आरोपी महिलाओं ने 2024 में महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाए। प्रत्येक समूह को एक आटा चक्की स्थापित करने और 6 हजार रुपए मासिक मानदेय देने का वादा किया। आरोपियों ने महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपए का लोन लेने को कहा। इसके बाद लोन की राशि खुद रख ली।
से ठगी का हुआ एहसास
शुरुआत में दोनों आरोपी महिलाएं कुछ महीने तक बैंक की किस्त भी जमा कर रही थीं। 6 महीने बाद किस्त जमा होनी बंद हो गई। इसके बाद बैंक ने गांव की महिलाओं को किस्त जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ तो वे थाने पहुंचीं। शिकायत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को रायपुर से पकड़ा गया है।
151 महिलाओं से 69 लाख की ठगी
महासमुंद की 50 महिलाओं से 28.38 लाख
आरंग की 79 महिलाओं से 31.60 लाख
मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से 8.80 लाख रुपए ठगेआधार कार्ड और फोटो लेकर रोजगार देने की बात कही
आरोपी महिलाओं ने 2024 में महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाए। प्रत्येक समूह को एक आटा चक्की स्थापित करने और 6 हजार रुपए मासिक मानदेय देने का वादा किया। आरोपियों ने महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपए का लोन लेने को कहा। इसके बाद लोन की राशि खुद रख ली।कैसे ठगी का हुआ एहसास
एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है महासमुंद शहर के अलावा, खल्लारी विधानसभा के ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग की महिलाओं से ठगी हुई है। इन दोनों लेडी ठग के खिलाफ दुर्ग के उतई में पहले से ठगी के दो अपराध दर्ज हैं।
What's Your Reaction?


