करंट लगने से CRPF जवान की मौत:कैंप में बोर्ड रिपेयर कर रहे थे, इसी दौरान लगा झटका, अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने बताया डेड
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CRPF 195 बटालियन के एक जवान की करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वे कैंप के बैरक में इलेक्ट्रिक बोर्ड रिपेयर कर रहे थे, इसी दौरान जोर का झटका लगा। साथी जवान अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम सुजॉय पाल है। ये वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से गंगालूर में CRPF 195 BN की 'सी' कंपनी में पोस्टेड थे। वहीं सोमवार 21 अप्रैल की शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम हो गया है। जांच कर रही पुलिस बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, करंट की चपेट में आने से जब जवान घायल हुए तो इन्हें अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टरों ने मृत बताया। शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव को गृहग्राम वेस्ट बंगाल रवाना किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


