Bilaspur News: 4 महीनों से लापता मासूम बच्ची की नहीं मिली कोई सुराग ,बंद कमरे में पीड़ित महिला से पुलिसकर्मी ने की ऐसी डिमांड, SSP, सख्त एक्शन

बिलासपुर में पुलिसकर्मी के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लापता बच्ची को खोजने के एवज ने एक एएसआई ने 20 हजार रुपये की डिमांड की थी।

Apr 29, 2025 - 11:45
 0  33
Bilaspur News: 4 महीनों  से लापता मासूम बच्ची की नहीं मिली कोई सुराग ,बंद कमरे में पीड़ित महिला से पुलिसकर्मी ने की ऐसी डिमांड,  SSP, सख्त एक्शन

CG NEWS :   बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। यहां लापता नाबालिग लड़की की तलाश करने के लिए एक एएसआई (ASI) ने 20 हजार रुपए की रिश्वत ली है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी पिछले 4 महीनों से लापता है। वह थाने के चक्कर काट रही है लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। बाद में एएसआई ने बताया कि लड़की राजस्थान में है और उसे लाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे।

एएसआई हेमंत पाटले के पैसों के डिमांड करते का वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो को देखकर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एएसआई को तत्काल प्रभाव को निलंबित कर दिया गया है। एएसआई के खिलाफ मामले में जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।


क्या कहा था एएसआई ने


एएसआई ने पीड़ित महिला ने कहा कहा कि आपकी नाबालिग लड़की राजस्थान में है। उसे लाने के लिए मेरे साथ 3 पुलिसकर्मियों को राजस्थान जाना पड़ेगा। इसमें जाने और पैसे खर्च होने की बात कही। इसके बाद रिश्वत के पैसे लेने के लिए एएसआई ने पीड़ित महिला को थाने के कमरे में बुलाया। पैसे की डिमांड करने का वीडियो महिला के साथ थाने में मौजूद उसके बेटे ने कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ।


क्या है पूरा मामला


दरअसल, बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है। महिला ने बेटी की पहले खूब तलाश की लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्जकर उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की राजस्थान में है। जब महिला ने अपनी बेटी को खोजकर लाने के लिए कहा तभी एएसआई ने पैसों की डिमांड की।

एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़ित महिला से कहा कि राजस्थान जाने के लिए खर्च लगेगा। उतना दूर जाकर उसे ढूंढना पड़ेगा। मैं अकेले नहीं जाऊंगा, मेरे साथ तीन और पुलिसकर्मी जाएंगे। वहां रहने खाने के लिए वह पैसे लगेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations