CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह होंगे रिटायर, कौन बनेगा अगला सीएस? रेस में ये 4 वरिष्ठ IAS शामिल

CG News: प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर जैन को ही कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा, इस पर संशय के बादल छाए हुए हैं।

Jun 5, 2025 - 11:27
 0  14
CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह होंगे रिटायर, कौन बनेगा अगला सीएस? रेस में ये 4 वरिष्ठ IAS शामिल

CG News: प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर जैन को ही कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा, इस पर संशय के बादल छाए हुए हैं। सीएस की नियुक्ति को लेकर फिलहाल प्रशासनिक गलियारे में चर्चा है, लेकिन शासन स्तर पर अभी कोई कवायद शुरू नहीं हुई है।

वहीं, मुख्य सचिव बनने की दौड़ में फिलहाल चार वरिष्ठ आईएएस शामिल हैं। इनमें सुब्रत साहू, रेणु पिल्लै, अमित अग्रवाल और मनोज पिंगुआ के नाम शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि चारों आईएएस अफसर अपने-अपने स्तर पर सीएस बनने की जुगत में लगे हुए हैं।

सबसे लंबा कार्यकाल

बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल सबसे अधिक रहा है। भूपेश सरकार में उन्हें 1 दिसंबर 2020 को मुख्य सचिव बनाया गया। इसके बाद से अब तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर काबिज है। साय सरकार ने भी उनकी सादगी, सहज व्यवहार और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुख्य सचिव के पद पर बनाए रखा।

25 साल के छत्तीसगढ़ में 12 मुख्य सचिव

25 बरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तीन तक रहा।

यह भी पढ़े: CG Cabinet Meeting: नवा रायपुर में बनेगा कलाग्राम, दामाखेड़ा का नाम अब कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा… CM साय ने की घोषणा

कब कौन रहे मुख्य सचिव

अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
एसके मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
एके विजयवर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005
आरपी बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
पी.जॉय उम्मेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
आरपी मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक
अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से अब तक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow