CG News: ‘संकल्प से सिद्धि’ पर बोले सीएम विष्णु देव साय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भविष्य का रोडमैप

CG News: पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेसवार्ता में कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है।

Jun 12, 2025 - 10:16
 0  4
CG News: ‘संकल्प से सिद्धि’ पर बोले सीएम विष्णु देव साय, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भविष्य का रोडमैप

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ने प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार दी है। वहीं, डबल इंजन ने नक्सलवाद पर ब्रेक लगाया है। यह बातें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रदेश में भाजपा का संकल्प से सिद्धी अभियान के शुभारंभ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है। संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा। आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेसवार्ता में कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे होने पर हो रहा है। भारत सफलता के साथ उभर रहा है, जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। चाहे जम्मू-कश्मीर का मामला हो, महिला सशक्तीकरण की बात हो। प्रधानमंत्री मोदी ने जनहित में कई फैसले लिए हैं। मोदी की गारंटी पर जनता ने भरोसा किया, पीएम का आशीर्वाद मिल रहा है।

CG News: पिछली सरकार ने गरीबों का हक छीना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछली सरकार में लोगों का हक छीना गया, गरीबों का आवास नहीं बन पाया था। 13 दिसंबर को सरकार की शपथ और 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम आवास को मंजूरी दी। सुशासन तिहार के दौरान पता चला कि गांव में राज मिस्त्रियों की कमी हो गई है, क्योंकि इतने ज्यादा पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। किसानों से किया गया वादा निभाया जा रहा है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, पारदर्शी शासन-प्रशासन के लिए निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने का काम किया है। कोयले के परिवहन की परमिट व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है। इससे कोयला परिवहन में होने वाली धांधली रुकेगी तथा राजस्व का नुकसान कम होगा। आबकारी विभाग से जुड़ी लाइसेंस प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया है। प्रदेश में जेम पोर्टल के जरिए ही सरकारी विभागों में खरीदारी का नियम अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

नई औद्योगिक नीति से निवेश और विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नई औद्योगिक नीति लागू की है। इन्वेस्ट कनेक्ट के जरिए छत्तीसगढ़ में अब तक साढ़े पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। हमने सुशासन के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग गठित किया है। यह विभाग दूसरे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: CG News: एक ही सरकारी गाड़ी में डला 25 लाख का पेट्रोल और डीजल, खुलासे पर एक सस्पेंड

किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। छोटे और सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना के तहत हर साल छह हजार रुपए की राशि दी जा रही है। छत्तीसगढ़ में 26 लाख किसान भाइयों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

देश में मोदी जुमले की सरकार हर क्षेत्र में विफल

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता को परोसी है। मोदी जुमले की सरकार चला रहे हैं। 11 साल में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई। बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलेंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या?

चुनौती स्वीकार कर लें

बैज ने मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज पर मुख्यमंत्री साय को ओपन डिबेट की चुनौती दी है। बैज ने कहा कि डेट, समय और चौक तय कर लीजिए। कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट के लिए चुनौती देता हूं। मुख्यमंत्री चुनौती स्वीकार कर लें।

देश का विकास दर 6 प्रतिशत कम

CG News: दीपक बैज ने कहा कि देश का विकास दर 6 प्रतिशत से कम हुआ है। मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ है। मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में लगी है। 11 साल में देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। मोदी सरकार ट्रिलियन इकोनॉमी की बात करते हैं, यहां प्रति व्यक्ति आय में भारत कही नहीं है। हंगर जेंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर है। विकसित भारत बनाम वंचित भारत चल रहा है। देश का 40 प्रतिशत हिस्सा चंद लोगों के मुट्ठी में है। क़ानून व्यवस्था 11 साल में पूरी बर्बाद हुई।

जुमला सरकार बुकलेट का विमोचन

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों का तैयार बुकलेट का विमोचन किया गया, जिसका नाम इस बार जुमला सरकार रखा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow