विमान का गेट 40 मिनट रहा लॉक, पूर्व CM बघेल समेत कई नेता फंसे… दहशत में रहे यात्री

Ahmedabad Incident Recalled: रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में बुधवार को दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी की वजह से करीब 40 मिनट तक लॉक रहा।

Jun 19, 2025 - 08:30
 0  17
विमान का गेट 40 मिनट रहा लॉक, पूर्व CM बघेल समेत कई नेता फंसे… दहशत में रहे यात्री

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में बुधवार को दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट तकनीकी खराबी की वजह से करीब 40 मिनट तक लॉक रहा, जिससे यात्रियों में अहमदाबाद की घटना को याद कर बैचेनी बढ़ गई थी। हालांकि एयरपोर्ट अथाॅरिटी की मशक्कत के बाद बाहर से गेट खोलकर यात्रियों को निकाला गया।

इस घटना में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई, लेकिन यात्रियों थोड़ी दहशत जरूर फैल गई थी। इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सरायपाली की विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत अन्य यात्री सवार थे।

CG News: अहमदाबाद की घटना को याद कर दहशत में रहे यात्री

जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर करीब 12 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट दोपहर दो बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। इसके बाद क्रू मेंबर ने अंदर से गेट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान का मुख्य दरवाजा खुल नहीं पाया। इससे यात्रियों में बैचेनी बढ़ गई। यात्रियों ने क्रू मेंबर से जानकारी चाही, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इन सब के बीच इस गड़बड़ी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी मिल गई।

अथाॅरिटी अपनी टीम के साथ पहुंची और प्लेन के गेट को बाहर से मैनुअली खोलने का प्रयास किया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद गेट खुला, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी यात्री को शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन इस लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी को लेकर एयरलाइंस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सुरक्षा और तकनीकी मानकों की पुन: समीक्षा की मांग की जा रही है। फिलहाल, इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

यात्रियों ने किया फ्लाइट में हंगामा

रनवे पर रुकने के बाद फ्लाइट से एयरोबि्रज को जोड़ा गया था। इसके जरिए यात्रियों को बाहर निकलना था। लेकिन, कमांड देने के बाद भी काफी देर तक कोई रिस्पांस तक नहीं मिला। कई बार प्रयास करने के बाद भी दरवाजे के नहीं खुलने पर नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी एटीसी को मिलते ही तत्काल इंजीनियरों की मदद से दरवाजे को बाहर से दरवाजा खोला गया।

करीब 1 घंटे तक जांच करने और तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद फ्लाइट को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इंजीनियरों का कहना था कि ऑटोमेटिक कमॉड से दरवाजा खोला जाता है। इसमें समस्या आने के कारण ही दरवाजे का ऑटो मोड काम नहीं कर रहा था।

बाहर से गेट खोलकर यात्रियों को निकाला

छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की कुछ तकनीकी परेशानी रहेगी होगी। प्लेन लैंड होने के बाद करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे। क्योंकि सीढ़ी वाला नहीं था। एयरोब्रिज लगता है। इसकी वजह से दरवाजा नहीं खुल रहा था।

महापौर रायपुर मीनल चौबे ने कहा की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई है। प्लेन के अंदर गेट में जो स्क्रीन रहती है उसमें कुछ नहीं बता रहा था। क्रू मेंबर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। इस वजह से यात्री थोड़ा डर भी गए थे।

विधायक सरायपाली चातुरी नंद ने कहा की क्रू मेंबर ने गेट देरी से खुलने की जानकारी दी थी। सभी उन्हें ही देख रहे थे। प्लाइट सुरक्षित लैंड हो गया था, इस वजह से उतना डर नहीं था, लेकिन गेट खुलेने में देरी से यात्री बैचेन हो गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow