Political News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीखे तेवर
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 43 मिनट के भाषण में 21 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 10 बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और 5 बार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिया। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर सीधे हमला […]
राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 43 मिनट के भाषण में 21 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 10 बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और 5 बार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिया। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर सीधे हमला बोला। वहीं, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय किए गए कामों को गिनाया। साथ ही बताया कि कैसे वर्तमान सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार की 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर 67 नई शराब दुकानें खोल दी है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नकली शराब बेचने का काम कर रही है।




What's Your Reaction?


