फिर बिजली का झटका! भूपेश बघेल का हमला- 'जनता नहीं है सरकार की प्राथमिकता'

Chhattisgarh Electricity rates : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बिजली की दरों में 1.8% की वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे तीसरा बिजली का झटका बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और किसानों के बजाय उद्योगपतियों की चिंता कर रही है. बघेल ने चेताया कि इस फैसले से घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कृषि और लघु उद्योग तक प्रभावित होंगे. उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में जोरशोर से उठाने की चेतावनी भी दी. बिजली नियामक आयोग ने बताया कि बढ़ी दरें 1 जुलाई से लागू हैं और यह संशोधन लागत और मेंटेनेंस के मद्देनजर जरूरी था. हालांकि विपक्ष इसे जनविरोधी कदम बता रहा है.

Jul 12, 2025 - 10:39
 0  8

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations