Rain Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है।मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक बस्तर जिले के अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।Rain Alert: इसके चलते बस्तर संभाग के जिलों में अधिक बारिश की संभावना है।एक अवदाब वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना है, जो धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।वहीं, मानसून द्रोणिका रेखा बीकानेर से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।Rain Alert: मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।