बलरामपुर में यात्री बस में 10 लाख का गांजा मिला:ओडिशा के 4 संदिग्ध हिरासत में, 12 बैगों में भरा मिला 92 किलो गांजा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस ने अंबिकापुर से वाराणसी जा रही यात्री बस से करीब 92 किलो गांजा जब्त किया है। बस की जांच देर रात वाड्रफनगर में की गई। बस से 12 बैग बरामद किए गए, जिनमें गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने मामले में 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपए है। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंबिकापुर से वाराणसी जा रही महिंद्रा बस को रात करीब 11.30 बजे वाड्रफनगर में रोका। पुलिस को बस में कुछ संदिग्ध यात्री गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। वाड्रफननगर SDOP पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस में सवार सभी लोगों के लगेज की जांच की। ओडिशा के संदिग्ध हिरासत में, बस चालक से भी पूछताछ जांच के दौरान पुलिस को 12 बैग मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था।​​​​​​​ बस में करीब एक क्विंटल गांजा जब्त होने पर पुलिस ने बस सवार ओडिशा के 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि ये सवार ओडिशा से अंबिकापुर आए थे और अंबिकापुर से यात्री बस में सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। गांजे से भरे बैगों को तौला गया तो कुल वजन 92 किलो मिला है। पुलिस ने बस चालक और परिचालक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर बस को भी रोक लिया है। चालक और परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है। बस के सवार यात्रियों को इससे परेशान होना पड़ा। कुछ यात्री अपने साधनों से रवाना हुए। कुछ यात्रियों को दूसरी यात्री बसों से भेजा गया। वाड्रफनगर पुलिस दोपहर तक मामले का खुलासा कर सकती है। आशंका है कि पकड़े गए तस्कर पूर्व में भी गांजा तस्करी करते रहे हैं।

Jul 21, 2025 - 12:48
 0  6

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations