गूगल विज्ञापन के जरिए सस्ते सीमेंट बिक्री के नाम पर साइबर ठगी, 2 आरोपी यूपी और बिहार से गिरफ्तार
सस्ते दामों में सीमेंट बेचने का झांसा देकर गूगल विज्ञापन के माध्यम से की जा रही साइबर ठगी का खुलासा। पुलिस ने उत्तरप्रदेश और बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्यवाही
Raipur News : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार साइबर अपराध ठगी कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है !
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को साइबर अपराध कारीत करने वालों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया है प्राप्त निर्देश अनुसार तकनीकी विश्लेषण, साक्ष्य संकलन कर रेड कार्यवाही की जा रही है।
प्रार्थी भारत भूषण गुप्ता पिता अशोक कुमार गुप्ता उम्र 41 वर्ष पता अवंती विहार थाना तेलीबांधा रायपुर ने उनसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर दिनांक 25/12/24 को अपराध क्रमांक 848/24 धारा 318(4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में शामिल आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। आरोपी सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ATM कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 वर्ष पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 वर्ष पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार
What's Your Reaction?


