छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में चोरी की घटना घटित हुई है। जिसमें अज्ञात चोर एक शिक्षक के घर से कैश, जेवरात, बर्तन समेत 1 लाख के सामान को पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बंधनपुर बौराहाडांड का रहने वाला बजरंग बघेल 42 साल सीतापुर सोनतराई में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और वर्तमान में वहीं रह रहा है। ऐसे में वह बीच-बीच में अपने गृहग्राम बंधनपुर आते-जाते रहता था। जहां बुधवार को बजरंग बघेल के पिता ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। ऐसे में बजरंग अपने घर पहुंचा। तब उसने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है। अलमारी को चेक करने पर जानकारी हुआ कि लाॅकर टूटा है और अज्ञात चोर ने उसमें रखे कैश 40 हजार रुपए, सोने के दो टाॅप्स, कांसे का बर्तन समेत 1 लाख का सामान की चोरी हो गई है। थाना में दी गई सूचना
घटना के बाद बजरंग ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर वह गुरूवार को कापू थाना पहुंचा। जहां उसने चोरी की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। कापू पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।