Droupadi Murmu : रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हुई शामिल : 10 छात्रों को गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर स्थित एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

Oct 25, 2024 - 13:33
 0  6
Droupadi Murmu :  रायपुर एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हुई शामिल : 10 छात्रों को गोल्ड मेडल
Droupadi Murmu

RAIPUR  NEWS Akash Agrawal : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर स्थित एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित हैं। Droupadi Murmu:  इस विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रही हैं।

समारोह के दौरान राष्ट्रपति के हाथों 10 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 514 छात्रों को विभिन्न चिकित्सा पाठ्यक्रमों में डिग्रियां दी जाएंगी। Droupadi Murmu:   दीक्षांत समारोह में छात्रों के साथ-साथ उनके परिजनों और एम्स के संकाय सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आज के कार्यक्रम :
- सुबह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति एम्स रायपुर जाएंगी और सुबह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations