3 साल से देवर-भाभी का था अवैध संबंध, विधवा ने बनाया शादी का दबाव बनाया तो… फिर जो हुआ किसी ने नहीं सोचा था
Crime News: देवर और उसकी विधवा भाभी के बीच पिछले 3 साल से अवैध संबंध चल रहे थे। जब भाभी ने शादी का दबाव बनाया, तो गुस्साए देवर ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
Murder Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, देवर और उसकी विधवा भाभी के बीच पिछले 3 साल से अवैध संबंध चल रहे थे। जब भाभी ने शादी का दबाव बनाया, तो गुस्साए देवर ने ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
दरअसल, दल्लीराजहरा नगर के वार्ड 17 में देवर ने अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पति की मृत्यु के बाद देवर और भाभी के बीच तीन साल से अवैध संबंध था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 अक्टूबर की है।
राजहरा थाना के टीआई नवीन कुमार बोरकर ने बताया कि 35 वर्षीय महिला प्रीति सेमरे की खून से लथपथ लाश उनके घर के अंदर मिली है। उसकी हत्या देवर अमन सेमरे ने की। मृतका के पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उसका अपने देवर से अवैध संबंध था। महिला देवर पर शादी के लिए दबाव बनाती थी। वह दल्लीराजहरा स्थित 50 बिस्तर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर थी। उसे पति की मृत्यु के बाद जुलाई 2024 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।
मां-बेटे के गांव जाने के बाद हुई वारदात
पुलिस के अनुसार एक अक्टूबर को प्रीति अस्पताल में ड्यूटी करने आई थी। बताया जा रहा है कि प्रीति अपने 5 साल के बेटे और मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय उसकी मां और बेटा गांव गए हुए थे। बुधवार को मां वापस लौटीं, तब घटना की जानकारी हुई।
Murder Case: भागते आरोपी को लोगों ने पकड़ा
थाने के अनुसार मृतका प्रीति वार्ड-17 कोंडे पावरहाउस में महेश सिंह के मकान में डेढ़ साल से किराए की मकान में रह रही थी। मृतका की मां ने बताया कि वह अपने नाती आर्या सेमरे को लेकर नवा खाई के लिए राजनांदगांव गई थी। प्रीति घर में अकेले थी। राजनांदगांव से प्रीति के बेटा आर्या के साथ 2 अक्टूबर के शाम साढ़े 6 बजे वापस लौटी।
प्रीति का कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले के लड़कों को बुलाया तो दरवाजा अमन सेमरे ने खोला और बैग पकड़कर भागने लगा। उसे आसपास के लोगों की मदद से पकड़ा। कमरे में प्रीति पलंग में थी, उसके ऊपर चादर थी। चादर हटाने पर उसके नाक से खून निकला हुआ था। प्रीति का गाल ठंडा पड़ गया था। इसकी जानकारी उसने अपने बेटे को दी।
फॉरेंसिंक टीम ने बारीकी से की जांच
पुलिस ने बताया कि मृतका की मां घर पर नहीं होती थी, तब देवर अमन सेमरे अक्सर घर आया-जाया करता था। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। 3 अक्टूबर को फॉरेंसिक एवं पुलिस की सयुंक्त टीम ने घटना स्थल पहुंच कर बारीकी से जांच की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
शराब के नशे में हुआ वाद-विवाद
शराब के नशे के बाद दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। – डॉ. चित्रा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक
What's Your Reaction?


