CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है ठंड! इन इलाकों में शीतलहर का दौर जारी, दुर्ग सबसे गर्म…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

Jan 5, 2026 - 11:26
 0  7
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है ठंड! इन इलाकों में शीतलहर का दौर जारी, दुर्ग सबसे गर्म…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सर्दी और तेज होने के आसार हैं। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

बीते 24 घंटों के दौरान दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 5 जनवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

बिलासपुर में दिन का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पेंड्रा रोड में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि न्यूनतम तापमान के आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके।

आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations