ऑपरेशन साइबर शील्ड: शेयर ट्रेडिंग व ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, 5 मामलों में 11 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Raipur Cyber Crime News: शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महाराष्ट्र, यूपी, तेलंगाना, एमपी, राजस्थान और उड़ीसा से पकड़े गए।

Jan 23, 2026 - 14:50
 0  28
ऑपरेशन साइबर शील्ड:  शेयर ट्रेडिंग व ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, 5 मामलों में 11 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
police dost news

ऑपरेशन साइबर शील्ड: अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के अंतर्गत रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर अत्यधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

11 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, देशभर के 66 थानों में दर्ज हैं मामले

गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र से 5, उत्तरप्रदेश से 2 तथा तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा से 1-1 आरोपी शामिल हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध देश के विभिन्न 66 थाना/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज होना सामने आया है।

अलग-अलग प्रकरणों में करोड़ों की ठगी

केस 1

प्रार्थी माया तिवारी से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर 89 लाख रुपये की ठगी की गई। इस संबंध में थाना राखी में अपराध क्रमांक 115/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

केस 2

प्रार्थी जयंत चंद्राकर से 26 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 283/25 पंजीबद्ध कर तकनीकी विश्लेषण से आरोपी चिन्हित किए गए।

केस 3

प्रार्थी सत्येंद्र श्रीवास्तव के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 228/25 धारा 318(4), 3(5) भा.न्या.सं., 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

केस 4

प्रार्थी कपिल दासवानी से ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के बहाने 15 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 14/24 दर्ज किया गया।

केस 5

प्रार्थी राहुल सिंह से शेयर ट्रेडिंग में अत्यधिक लाभ का लालच देकर 18 लाख रुपये की ठगी की गई। थाना रेंज साइबर में अपराध क्रमांक 13/24 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।


तकनीकी विश्लेषण से हुआ खुलासा

विवेचना के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट, मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से प्राप्त डाटा और वीडियो फुटेज का गहन तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की भूमिका उजागर की गई।

गिरफ्तार आरोपी व उनकी भूमिका

  1. ओंकार बंगारी (महाराष्ट्र) – धोखाधड़ी की राशि को विभिन्न लेयर के बैंक खातों से ट्रांसफर करना

  2. पवन बुरकुल (महाराष्ट्र) – कमीशन पर फर्जी बैंक खाते खुलवाना

  3. रितेश बारहटे (महाराष्ट्र) – फर्जी कंपनियों के खातों से रकम घुमाना

  4. साहिल महले (महाराष्ट्र) – कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराना

  5. युवराज आठवले (महाराष्ट्र) – फर्जी प्रमोशनल मैसेज भेजना

  6. राजू शर्मा (उत्तरप्रदेश) – सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो वायरल कर ठगी

  7. आकाश बरनवाल (उत्तरप्रदेश) – फर्जी बैंक खातों की व्यवस्था

  8. किशोर कुमार डोंतामाला (तेलंगाना) – फर्जी कंपनी खातों से धन का लेन-देन

  9. आनंद बड़ोनिया (मध्यप्रदेश) – शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड की योजनाबद्ध क्रियान्विति

  10. भवानी सिंह राजपूत (राजस्थान) – कमीशन पर फर्जी खाते खुलवाना

  11. भागीरथी महतो (उड़ीसा) – फर्जी प्रमोशनल मैसेज व गिरोह विस्तार

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन जॉब या अधिक लाभ के किसी भी अनजान ऑफर से सावधान रहें और संदेह होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations