रायपुर: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, 4 लाख की ब्लैकमेलिंग
Raipur Crime News: रायपुर में शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास और 4 लाख रुपये की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोएडा से आरोपी गिरफ्तार, रायपुर लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
रायपुर। शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपये की उगाही करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को नोएडा (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया है।
आरोपी का विवरण
आरोपी:
प्रशांत मंडल, पिता प्रदीप मंडल, उम्र 31 वर्ष
स्थायी पता – मकान नंबर 215, कृष्णा नगर अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ (उ.प्र.)
हाल पता – कृष्णा कुंज कॉलोनी, 121 एफ-34, फेज-3, थाना सेक्टर-113, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)
शादी.com के जरिए पहचान, डॉक्टर बनकर किया विश्वासघात
प्रार्थिया द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी की पहचान shaadi.com के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को डॉक्टर बताते हुए मोबाइल नंबर लिया और शादी का भरोसा दिलाकर संपर्क बढ़ाया।
दिनांक 07 जून 2025 को आरोपी रायपुर आया और प्रार्थिया को होटल में बुलाया। बातचीत के दौरान आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिस पर प्रार्थिया ने विरोध करते हुए स्वयं को बचाया और मौके से निकल गई।
फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी
घटना के बाद आरोपी ने प्रार्थिया को फोन कर अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। डराकर आरोपी ने किस्तों में कुल 4,00,000 रुपये की उगाही की।
दिनांक 08 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
साइबर तकनीक से लोकेशन ट्रेस, नोएडा से गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल रायपुर से आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन प्राप्त की गई। इसके बाद पुलिस टीम को नोएडा-दिल्ली रवाना किया गया, जहां आरोपी को 20 जनवरी 2026 को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती रायपुर से
-
निरीक्षक शील आदित्य सिंह
-
उपनिरीक्षक जगदंबा तिवारी
-
आरक्षक 2726 के. मनोज कुमार
-
आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू
-
आरक्षक 90 रामकृष्ण ठाकुर
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?





