Chhattisgarh Budget 2026: महतारी वंदन, मेट्रो-सिटी पर बड़े ऐलान की संभावना, मंत्री ओपी चौधरी ने मंदिर में की पूजा, 12.30 बजे आएगा बजट
chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने कार्यकाल का तीसरा बजट आएगा। 12.30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी तीसरी बार बजट पेश करेंगे। इससे पहले वे राम मंदिर में पूजा अर्चना की।
chhattisgarh Budget 2026: प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी कुछ देर में साय सरकार का तीसरा बजट सदन में पेश करेंगे। बजट पेश से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। यहां से वे विधानसभा रवाना होंगे। दोपहर 12.30 बजे वे बजट पेश करेंगे। इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ (Guarantee For Rozgar and Ajeevika Mission – Gramin) योजना के तहत ग्राम पंचायतों के विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के साथ राजधानी को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।
Chhattisgarh Budget 2026: पिछली बार 16,5000 करोड़ का बजट पेश किया था
इस साल बजट के आकार में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। पिछले साल सरकार ने 165000 करोड़ का बजट पेश किया था। अनुपूरक बजट काे मिलाकर कुल बजट का आकार 2 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था। इस बजट से आम जनता के साथ युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों को सौागातें मिलने की उम्मीद हैं। सरकार भी अलग-अलग वर्गों से मिले सुझावों को बजट में शामिल कर सकती है।
Chhattisgarh Budget Live Update
छत्तीसगढ़ ‘आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26’
राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धी दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 5,65,845 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 6,31,291 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 11.57 प्रतिशत (प्रचलित भाव पर) अधिक है। इसी प्रकार कृषि, उद्योग तथा सेवा क्षेत्रों में भी जीएसडीपी में डबल डिजिट की वृद्धि हुई है।
What's Your Reaction?





