Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कुछ देर में पेश होगा बजट, यहां देखिए पल पल अपडेट्स
Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: यह बजट खास मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की आगामी विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और युवाओं के रोजगार से जुड़े बड़े ऐलानों की उम्मीद है।
Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ का 25वां बजट 24 फरवरी यानि आज पेश किया जाएगा। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। यह बजट खास मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार की आगामी विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और युवाओं के रोजगार से जुड़े बड़े ऐलानों की उम्मीद है। 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आय-व्ययक का उपस्थापन विधानसभा में पेश करेंगे।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में अब तक दो बजट पेश कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने GYAN थीम के साथ बजट प्रस्तुत किया था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम पर आधारित रहा। ऐसे में साय सरकार के तीसरे बजट की थीम क्या होगी, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। इसके साथ ही बजट के ब्रीफकेस में इस बार क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
What's Your Reaction?





