पति के तलाक मांगने पर पत्नी ने दी जान:दूसरी युवती से था अफेयर, इसलिए डैम में कूदी, पति पर FIR दर्ज

सरगुजा जिले में महिला की घुनघुट्टा डैम में डूबने से मौत होने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का FIR दर्ज किया है। जांच में पता चला कि पति का प्रेम संबंध दूसरी युवती से था। पति उसे तलाक देने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। विवाद के कारण विवाहिता ने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी शिवकुमारी पैकरा (24) 11 अप्रैल 2026 को लिबरा में स्थित घुनघुट्टा डैम में कूद गई थी। उसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। परिजनों ने बताया पति मांग रहा था तलाक पुलिस ने मामले में मृतका के भाई, मां बहन, जीजा और अन्य लोगों का बयान दर्ज किया। पता चला कि शिवकुमारी ने उसके पति डेकानंद पैकरा का किसी दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर तलाक देने का दबाव बना रहा था। शिवकुमारी ने इसकी जानकारी अपनी बहन, मां एवं परिजनों को दी थी। परिजनों ने डेकानंद पैकरा को समझाइश भी दी थी, इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। परिजनों ने आरोप लगाया कि, पति द्वारा तलाक देने के लिए प्रताड़ित करने से तंग आकर शिवकुमारी ने लिबरा घुनघुटटा डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी थी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डेकानंद सिंह के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Jul 25, 2026 - 14:02
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations