Kumhari Toll Plaza Controversy: क्या हट जाएगा कुम्हारी टोल प्लाजा? कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, इन मांगों को लेकर NHAI कार्यालय में हंगामा

Kumhari Toll Plaza Controversy: रायपुर कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने एनएचएआई ऑफिस के सामने दो घंटे तक धरना दिया।

Apr 3, 2025 - 10:20
 0  20
Kumhari Toll Plaza Controversy: क्या हट जाएगा कुम्हारी टोल प्लाजा? कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, इन मांगों को लेकर NHAI कार्यालय में हंगामा

Kumhari Toll Plaza Controversy: रायपुर कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने और अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने एनएचएआई ऑफिस के सामने दो घंटे तक धरना दिया। धरना पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस द्वारा दिया गया। इस दौरान कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की और जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा नहीं हटाया जाता तब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा की समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी टैक्स वसूलने को लेकर भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कुम्हारी टोल प्लाजा को निश्चित रूप से भाजपा की सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वहां अभी भी अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी लोकसभा में कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोलनाके बंद किए जाएंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: सांसद, मंत्री, विधायक OPS ले रहे तो कर्मचारियों के लिए यूपीएस क्यों? काली पट्टी बांधकर विरोध, जानें क्या है मामला

Kumhari Toll Plaza Controversy: कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पत्र सौंपा था और उन्होंने मीडिया पर झूठा ऐलान भी किया कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा बंद होगा। लेकिन आज तक बंद नहीं हुआ।

धरना में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पार्षद संदीप साहू, मनीराम साहू, सत्यनारायण नायक, राकेश धोतरे, बबीता नत्थानी, अमन गिल, विकास अग्रवाल, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, नवीन चन्द्राकर, सोहन शर्मा, अमित शर्मा मोन्टा, संदीप सिरमोर, पप्पू खैरा, शंकर साहू, योगेश तिवारी, बंशी कन्नौजे, राजू शर्मा, डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow