पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की सराहनीय पहल – पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा हेतु बड़ा कदम उठाते हुए सभी को हेलमेट पहनने का लिखित आदेश जारी किया। यह पहल जीवन रक्षा के प्रति एक जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाती है।

Jul 31, 2025 - 16:42
Aug 1, 2025 - 13:02
 0  8
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार की सराहनीय पहल – पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य

CG News :- धमतरी पुलिस स्वयं हेलमेट पहनकर सुरक्षा अभियान की करेगी शुरुआत-इसके बाद आम जनता को भी हेलमेट पहनने के लिए किया जायेगा प्रेरित एवं जागरूक

धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्त्वपूर्ण एवं अनुकरणीय पहल करते हुए लिखित आदेश जारी कर निर्देशित किया गया है कि एसपी कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें।

एसपी परिहार ने कहा कि “पुलिस विभाग न केवल कानून का पालन कराता है, बल्कि स्वयं भी आचरण में अनुशासन एवं उदाहरण प्रस्तुत करना आवश्यक है। हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण का नियमित उपयोग हमारे जीवन की रक्षा कर सकता है, इसलिए यह अब प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं के लिए यह सुरक्षा कवच अपनाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है जितनी आम नागरिकों की। हेलमेट का उपयोग महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सतर्कता और सजगता का प्रतीक है।

इसके अतिरिक्त, एसपी. धमतरी ने जिले के अन्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपेक्षा की है कि वे भी दोपहिया वाहन संचालन के दौरान हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हो और अनुशासित नागरिक व्यवहार को बल मिले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow