सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह सस्पेंड | 3 जेल प्रहरियों के निलंबन के बाद बड़ी कार्रवाई
जेल प्रशासन में बड़ी कार्रवाई: सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह को किया गया सस्पेंड। इससे पहले 3 जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया था। जानें पूरी वजह और मामला।
CHHATTISGARH NEWS :- कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सहायक जेल अधीक्षक विजयानंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले कल ही तीन जेल प्रहरियों को भी निलंबित किया गया था।
दरअसल, 2 अगस्त को जेल की चारदीवारी को फांद कर दिनदहाड़े 4 कैदी फरार हो गए। चारों कैदी युवा अवस्था के बताए जा रहे हैं और बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया था। ये चारों के फरार होने से जेल प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी फरार बंदियों का कोई सुराग नहीं लगा पाये है, जिससे पुलिस और जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
इस बड़ी लापरवाही के बाद जांच शुरू हुई और अब तक चार अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। वहीं दूसरी ओर SP ने ये सभी फरार आरोपी के गिरफ्तारियों के लिए 10 10 हजार रुपए का ईनाम रखी है।
What's Your Reaction?


