Raipur Ganesh Jhanki 2025: गणेश विसर्जन झांकी 8 सितंबर को, 800 पुलिस जवान तैनात; DJ और पटाखों पर प्रतिबंध

रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी 8 सितंबर 2025 को निकाली जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र 800 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने डीजे और पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

Sep 6, 2025 - 16:10
Sep 6, 2025 - 16:11
 0  27
Raipur Ganesh Jhanki 2025: गणेश विसर्जन झांकी 8 सितंबर को, 800 पुलिस जवान तैनात; DJ और पटाखों पर प्रतिबंध

Raipur Ganesh  jhanki 2025: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी 8 सितंबर (Raipur Ganesh Jhanki 8 September) की रात पुराने निर्धारित मार्ग से निकलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने झांकी रूट को 6 सेक्टरों में बांटा है, जहां लगभग 800 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। विसर्जन झांकी में DJ (Raipur DJ Ban) और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था (Raipur Ganesh  jhanki 2025)

Raipur Ganesh  jhanki 2025: झांकी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सभी सेक्टरों में एएसपी स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में रहेंगे और उनके अधीन टीआई व एसआई तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, सादी वर्दी में पुलिस टीम संदिग्धों पर नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर धरपकड़ भी करेगी।

झांकी का मार्ग

झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती से होते हुए लाखेनगर और रायपुरा महादेव घाट तक जाएंगी। श्रद्धालु केवल पैदल ही झांकी में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए वाहन पार्किंग स्थल पहले से तय किए गए हैं।

ट्रैफिक डायवर्जन और व्यवस्था

Raipur Ganesh  jhanki 2025: झांकी रात 8 बजे के बाद ही शारदा चौक से टोकन लेकर प्रवेश करेंगी। भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जाएगा। 9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर किसी भी वाहन को खारून नदी पुल से आने की अनुमति नहीं होगी। लौटने वाले वाहन अमलेश्वर या भाठागांव होकर वापस जाएंगे।


शहर में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जिनमें शास्त्री चौक, कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका, रिंग रोड-1, फाफाडीह चौक, स्टेशन रोड, चौबे कॉलोनी और समता कॉलोनी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations