Raipur News: SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, मुंबई-पुणे से 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट कराने और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। साइबर सेल ने कई डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

Nov 11, 2025 - 20:12
 0  54
Raipur News: SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, मुंबई-पुणे से 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी

Raipur News : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रायपुर को सभी प्रकार के साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिया गया है

अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार SBI बैंक मैनेजर से फिक्स डिपॉजिट करने के बहाने एवं ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब फ्राड प्रकरण में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले अलग अलग प्रकरण में 2 आरोपी मुंबई एवं पुणे से गिरफ्तार

केश 1. प्रार्थी आशुतोष कुमार मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामसागरपारा रायपुर को बड़ी राशि फिक्स डिपाजिट कराने के बहाने झांसा में लेकर उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने पर थाना आजाद चौक में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 231/25 धारा 318(4) बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना क्रम में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तकनीक विश्लेषण कर मुख्य आरोपी की पहचान की गई। आरोपी सरफराज अंसारी निवासी उत्तरप्रदेश घटना कारीत करने के बाद अपना स्थान बदल कर पुणे महाराष्ट्र में छिप गया था। पुणे महाराष्ट्र में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में ठगी की संपूर्ण राशि को होल्ड कर पीड़ित को वापस कराया गया है। 

केश 2. प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी होने पर थाना मंदिरहसौद में सूचना दिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/24 धारा 420,34 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचनाक्रम में टेलीग्राम एवं बैंक से प्राप्त जानकारी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई आरोपी मयूर जोशी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को ऑनलाइन गूगल रिव्यू करने का टास्क दिया जाता था शुरुआत में टास्क पूरा करने पर रकम दी जाती थी बाद में प्रार्थी से अधिक रकम लेकर टास्क पूरा करने के बाद रकम वापस नहीं की गई थी। मुंबई में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभीरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
1 सरफराज अंसारी पिता फतेह आलम अंसारी उम्र 20 वर्ष पता बभनौली कुशीनगर इमलिया उत्तर प्रदेश

2 मयूर जोशी पिता जगदीश जोशी उम्र 29 वर्ष पता राधा कमीशन अपार्टमेंट उल्हासनगर महाराष्ट्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations